सीवान में लुटेरे का इनकाउंटर, 20 लाख कांड के आरोपी को सीवान पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
सीवान में जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की अहले सुबह “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत पुलिस एनकाउंटर में 20 लाख की लूट में शामिल आरोपी अंकित कुमार सिंह को गोली मार दी गई। गोली दोनों घुटनों को आर-पार कर गई। घायल बदमाश को पहले सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे पटना लेकर रवाना हो गई।
ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है।सीवान। के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में हुए चर्चित ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के बेटे अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चला दी। गोली आरोपी के दोनों घुटनों को आर-पार कर गई।
घायल हालत में करीब तीन बजे उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन पुलिस ने बेहतर सुरक्षा और इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया।
5 मई को हुई थी 20 लाख की लूट
बीते 5 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपए की लूट हुई थी। दो अपाची बाइक पर सवार 5 हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और हथियार के बल पर करीब 300 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी है।लूट के बाद अपराधियों ने बाजार में करीब 10 राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। हालांकि भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। गुस्साए लोगों ने उसकी बाइक में भी आग लगा दी थी।
घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और तभी से आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल अंकित कुमार सिंह को एनकाउंटर में घायल कर दिया है।
यह भी पढ़ें....
Comments
Post a Comment