सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा: निशांत को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा संभालेंगे कृषि, मिथिलेश तिवारी बने शिक्षा मंत्री
पटना में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बड़ा बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच अहम मंत्रालयों का वितरण कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार सिन्हा को कृषि, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग मिलने को लेकर हो रही है। विभागों के ऐलान के साथ ही बिहार की नई सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि नई टीम विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बड़े मुद्दों पर कितना असरदार काम कर पाती है। फोटो: निशांत कुमार,मिथिलेश तिवारी,विजय कुमार सिन्हा पटना : में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सरकार में सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और वित्त विभाग को लेकर रही। निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय मिला है। वहीं मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग और बिज...