सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा: निशांत को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा संभालेंगे कृषि, मिथिलेश तिवारी बने शिक्षा मंत्री


पटना में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का भी बड़ा बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच अहम मंत्रालयों का वितरण कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार सिन्हा को कृषि, मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग मिलने को लेकर हो रही है। विभागों के ऐलान के साथ ही बिहार की नई सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि नई टीम विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बड़े मुद्दों पर कितना असरदार काम कर पाती है। 


     फोटो: निशांत कुमार,मिथिलेश तिवारी,विजय कुमार सिन्हा 

पटना: में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सरकार में सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और वित्त विभाग को लेकर रही। निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय मिला है। वहीं मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग और बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग की कमान दी गई है।

कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार पूरी तरह कामकाज के मोड में आ गई है। विभागों के बंटवारे के साथ ही नई सरकार के सामने विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने की चुनौती होगी।


सम्राट कैबिनेट 2026: किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

1. सम्राट चौधरी

सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं अवंटित विभाग

2. विजय कुमार चौधरी

जल संसाधन एवं संसदीय कार्य

3. बिजेंद्र प्रसाद यादव

   वित्त एवं वाणिज्य कर

4. श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क

5. विजय कुमार सिन्हा

कृषि विभाग

6. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार

7. निशांत कुमार

स्वास्थ्य विभाग

8. लेशी सिंह

भवन निर्माण विभाग

9. राम कृपाल यादव

सहकारिता विभाग

10. नीतीश मिश्रा

नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी

11. दामोदर रावत

परिवहन विभाग

12. संजय सिंह टाइगर

उच्च शिक्षा एवं विधि

13. अशोक चौधरी

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

14. भगवान सिंह कुशवाहा

योजना एवं विकास

15. अरुण शंकर प्रसाद

श्रम संसाधन एवं युवा रोजगार

16. मदन सहनी

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

17. संतोष कुमार सुमन

लघु जल संसाधन विभाग

18. रमा निषाद

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

19. रत्नेश सादा

आपदा प्रबंधन

20. कुमार शैलेंद्र

पथ निर्माण विभाग

21. शीला कुमारी

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा

22. केदार प्रसाद गुप्ता

पर्यटन विभाग

23. लखेंद्र कुमार रोशन

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

24. सुनील कुमार

ग्रामीण कार्य विभाग

25. श्रेयशी सिंह

उद्योग एवं खेल विभाग

26. जमा खान

अल्पसंख्यक कल्याण

27. नंदकिशोर राम

डेयरी एवं मत्स्यपालन

28. बुलो मंडल

ऊर्जा विभाग

29. डॉ. प्रमोद कुमार

खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति

30. स्वेता गुप्ता

समाज कल्याण विभाग

31. मिथिलेश तिवारी

शिक्षा विभाग

32. रामचंद्र प्रसाद

पर्यावरण एवं वन

33. संजय कुमार सिंह

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

34. संजय कुमार

गन्ना उद्योग विभाग

35. दीपक प्रकाश

पंचायती राज विभाग


 कैबिनेट में सबसे ज्यादा चर्चा इन विभागों की

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद निशांत कुमार चर्चा में हैं। जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग देकर किसानों पर फोकस का संदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग अब मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। वित्त और वाणिज्य कर जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी बिजेंद्र प्रसाद यादव को दी गई है। नई सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मंत्री अपने-अपने विभागों में कितना असरदार काम कर पाते हैं। 


रिपोर्ट: प्रियांशु कुमार सिंह 

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!