पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का बड़ा झटका! 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, कच्चा तेल 100 डॉलर पार
देश की आम जनता के लिए मंगलवार की सुबह एक और महंगाई भरी खबर लेकर आई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बार दोनों ईंधनों के दाम में 0.90 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी बीते 5 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल कुल 3.90 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। लगातार दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। महज पांच दिनों के भीतर फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में 0.90 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है। नई दिल्ली । लगातार दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब पहले से ही महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब महज पांच दिनों के भीतर फिर से 0.90 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है। इस तरह 5 दिनों के अंद...