सीवान में एक साथ गूंजीं चार किलकारियां, महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म; मां समेत सभी नवजात स्वस्थ
सीवान से आज एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। शहर के Mark Hospital में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात ये है कि चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक साथ गूंजी चार किलकारियों ने अस्पताल से लेकर पूरे परिवार तक खुशियों का माहौल बना दिया है। डॉक्टरों के अनुसार मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बिहार । के सीवान में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध Mark Hospital में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह डिलीवरी काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन सिवान ब्लड डोनर क्लब की संरक्षक एवं प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता रानी और उनकी टीम ने बेहद सावधानी और कुशलता के साथ सफल ऑपरेशन कर इस प्रसव को संभव बनाया। चारों बच्चों के जन्म के बाद उन्हें बेहतर निगरानी के लिए Nandan Hospital ले जाया गया, जहां डॉ. समीर द्वारा सभी नवजातों की जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार मां और चारों बच्चे पूरी तरह स...