सीवान में एक साथ गूंजीं चार किलकारियां, महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म; मां समेत सभी नवजात स्वस्थ

सीवान से आज एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। शहर के Mark Hospital में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात ये है कि चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक साथ गूंजी चार किलकारियों ने अस्पताल से लेकर पूरे परिवार तक खुशियों का माहौल बना दिया है।

     डॉक्टरों के अनुसार मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।


बिहार। के सीवान में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध Mark Hospital में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह डिलीवरी काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन सिवान ब्लड डोनर क्लब की संरक्षक एवं प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता रानी और उनकी टीम ने बेहद सावधानी और कुशलता के साथ सफल ऑपरेशन कर इस प्रसव को संभव बनाया।

चारों बच्चों के जन्म के बाद उन्हें बेहतर निगरानी के लिए Nandan Hospital ले जाया गया, जहां डॉ. समीर द्वारा सभी नवजातों की जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार मां और चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जैसे ही परिवार को एक साथ चार बच्चों के जन्म की जानकारी मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया। अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस अनोखी खुशी की चर्चा करता नजर आया।

एक साथ चार बच्चों का सुरक्षित जन्म चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिलहाल मां और सभी नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 


🔹 डॉक्टरों के अनुसार यह डिलीवरी काफी जटिल थी, लेकिन समय रहते सही इलाज और विशेषज्ञ टीम की निगरानी में सफल ऑपरेशन संभव हो पाया।

🔹 एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई नवजातों को देखने के लिए उत्साहित नजर आया।

🔹 परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताते हुए इसे भगवान का आशीर्वाद बताया।

🔹 फिलहाल मां और चारों बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

🔹 इस अनोखी घटना की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है और लोग परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं।


 यह भी पढ़ें....


बिहार में कमजोर पड़ सकता है मानसून! 20% तक कम बारिश के आसार, कई जिलों में सूखे और जल संकट का खतरा




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞