संदेश

#WeatherAlert #RainAlert #StormAlert #IMD #UPWeather #DelhiWeather #HimachalWeather #UttarakhandWeather #PunjabWeather लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देशभर में बदलेगा मौसम: यूपी-दिल्ली,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

चित्र
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों तक बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 65–70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। 13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश,तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी।  पटना । बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी: गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर इन जिलों में आज तेज हवा (लगभग 40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है। पटना का तापमान राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान: 35°C न्यूनतम तापमान:...