देशभर में बदलेगा मौसम: यूपी-दिल्ली,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों तक बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 65–70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।
13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश,तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी।पटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 13 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी:
गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर इन जिलों में आज तेज हवा (लगभग 40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है।
पटना का तापमान
राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान: 35°C न्यूनतम तापमान: 24°C रहने की संभावना है।
किसानों और लोगों के लिए सलाह
आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें। बिजली गिरने की आशंका के कारण पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।किसान कटाई या खेत में काम करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखें।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में अलर्ट:
बहराइच, बलरामपुर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और कानपुर।
लखनऊ तापमान:
अधिकतम: 38°C
न्यूनतम: 27°C
दिल्ली में मौसम अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार: 30–40 किमी/घंटा
तापमान:
अधिकतम: 38°C
न्यूनतम: 26°C
उत्तराखंड में अलर्ट
पहाड़ी जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी।
इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट: नैनीताल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, चमोली।
देहरादून तापमान:
अधिकतम: 32°C
न्यूनतम: 21°C
पंजाब में मौसम चेतावनी
अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, जालंधर और हमीरपुर में तेज बारिश और आंधी की संभावना,हवा की रफ्तार: 50–60 किमी/घंटा रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में मौसम
चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।
मनाली तापमान:
अधिकतम: 10°C
न्यूनतम: 1°C
बतादें की मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है। साथ ही तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें..बिहार में अब 30 दिन में होगा शिकायतों का समाधान, देरी हुई तो 31वें दिन निलंबित होंगे अधिकारी: CM सम्राट चौधरी
यह भी पढ़ें...बंगाल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन, शुभेंदु सरकार का भ्रष्टाचार पर वार; महिलाओं को ₹3000 DBT और फ्री बस सेवा की तैयारी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें