बंगाल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन, शुभेंदु सरकार का भ्रष्टाचार पर वार; महिलाओं को ₹3000 DBT और फ्री बस सेवा की तैयारी

कट मनी, अवैध खनन और गड़बड़ियों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना पर भी काम शुरू


पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। नई सरकार ने भ्रष्टाचार और कट मनी कल्चर के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए ₹3000 डीबीटी और फ्री बस सेवा जैसी योजनाओं को भी प्राथमिकता में रखा है। सरकार का दावा है कि बंगाल में अब पारदर्शिता और तेज विकास की राजनीति देखने को मिलेगी।

                              मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 

पश्चिम बंगाल। की नई बीजेपी सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायकों के साथ अहम बैठक कर कोयला खनन, बालू खनन और कैटल हाट से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में अब कट मनी और अवैध वसूली का खेल नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा है। अगर कहीं भी भ्रष्टाचार, अवैध वसूली या प्रशासनिक अनियमितता नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

नई सरकार अब उन केंद्रीय योजनाओं और परियोजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में है, जो पिछले कई वर्षों से अटकी हुई थीं। जमीन आवंटन, प्रशासनिक मंजूरी और केंद्र-राज्य टकराव के कारण कई योजनाएं अधर में थीं। अब सरकार इन्हें प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की बात कह रही है।

इधर महिलाओं को लेकर भी सरकार बड़े ऐलान की तैयारी में है। बीजेपी ने चुनाव के दौरान ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹3000 डीबीटी देने का वादा किया था। यह योजना टीएमसी की ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ के मुकाबले लाई जा रही है, जिसमें ₹1500 की सहायता राशि दी जाती थी।

इसके साथ ही महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करने पर भी सरकार काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य परिवहन विभाग को इस योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि महिलाओं को रोजमर्रा की यात्रा में राहत मिल सके।

हालांकि सरकार ने साफ किया है कि राज्य में पहले से चल रही किसी भी सामाजिक योजना को बंद नहीं किया जाएगा। नई योजनाओं को जोड़कर लाभ बढ़ाने की रणनीति पर काम चल रहा है।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। पहली बार बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया, जबकि नंदीग्राम से भी उन्होंने जीत दर्ज की।


यह भी पढ़ें-  CM योगी को जान से मारने की धमकी, अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप


यह भी पढ़ेंबिहार में अब 30 दिन में होगा शिकायतों का समाधान, देरी हुई तो 31वें दिन निलंबित होंगे अधिकारी: CM सम्राट चौधरी




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट