CM योगी को जान से मारने की धमकी, अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाट्सएप पर भेजे गए एक धमकी भरे मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे के भीतर जान से मारने और अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसटीएफ और साइबर एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।


     24 घंटे के भीतर CM को जान से मारने की धमकी मिली है।


उत्तर प्रदेश। से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए धमकी भरे मैसेज ने पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई, वहीं अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की चेतावनी भी दी गई है।


112 की सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुई धमकी भरा मैसेज।

यह धमकी यूपी-112 की सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। यूपी-112 मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

         राम मंदिर को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमकी देने वाले व्हाट्सएप नंबर की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें जांच में जुट गई हैं।

 आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने और उसकी पहचान उजागर करने का प्रयास तेज 

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और अयोध्या राम मंदिर परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या फिर किसी बड़े षड्यंत्र की साजिश। शासन स्तर से पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट