बिहार में चीनी उद्योग को नई रफ्तार: 25 नई मिलों की तैयारी तेज, जिलों को जमीन चिन्हित करने का निर्देश,किसानों के अब बल्ले बल्ले
बिहार में चीनी उद्योग को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है और जिलों को जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। फोटो: A-I पटना : राज्य में चीनी उद्योग के पुनरुद्धार को लेकर गन्ना उद्योग विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिन जिलों से अब तक नई चीनी मिलों के लिए जमीन का प्रस्ताव नहीं मिला है, वहां के जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भेजकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ‘ सात निश्चय-3’ योजना के तहत सरकार ने एक साथ दो बड़े फैसले लिए हैं—बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करना और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करना। इस महत्वाकांक्षी योजना की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है, जो हर चरण की समीक्षा कर रही है। हर जिले को लगभग 100 एकड़ भूमि चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ जिलों ने इस दिशा में पहल करते हुए प्रस्ताव भेज भी दिए हैं, लेकिन कई जिलों की धीमी प्रगति पर विभाग ने नाराजगी जताई है और...