RJD विधायक को गिरफ्तार करने पटन MLA आवास पहुंची पुलिस, इसी बीच हाई कोर्ट का आया फैसला, गिरफ्तारी पर तत्काल लगाई रोक!
सीवान के रघुनाथपुर से RJD विधायक और दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को सीवान पुलिस ने पटना स्थित उनके सरकारी MLA फ्लैट पर छापेमारी की। पुलिस टीम को मौके पर विधायक नहीं मिले। इसी बीच पटना हाई कोर्ट का आदेश सामने आया है जिसमें ओसामा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है। पटना में MLA आवास पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस सीवान । पुलिस की टीम बुधवार को पटना पहुंची और कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित MLA फ्लैट में सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान ओसामा शहाब अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। आवास के अंदर मौजूद उनके दो-तीन करीबी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया कि मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित दस्तावेज की मांग की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सीवान के एडिशनल एसपी अजय सिंह कर रहे हैं। हालांकि, मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से उन्होंने इनकार कर दिया। छापेमारी में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार, एडिशनल थानाध्यक्ष बमबम कुमार, एएसआई अरविंद निराला समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल ...