संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गौर महावीरी झंडा मेले में नियमों की अनदेखी पर प्राथमिकी, 9 नामजद समेत 40-50 अज्ञात पर केस

चित्र
प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के मुताबिक, गौर बाजार हाईस्कूल मैदान में कई बड़े-बड़े स्टेज लगाए गए थे और वहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस की शिकायत में डीजे पर कथित तौर पर अश्लील गाने बजाने का भी आरोप लगाया गया है। सीवान। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौर महावीरी झंडा मेला और अखाड़ा जुलूस के दौरान प्रशासनिक निर्देशों की कथित अनदेखी और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में महाराजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कांड संख्या 349/26 के तहत 9 नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। प्राथमिकी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को गौर महावीरी झंडा मेला के दौरान पुलिस पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मेला स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान गौर बाजार हाईस्कूल मैदान में कई स्टेज लगाए जाने और तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने डीजे और ऑर्केस्ट्रा बंद करने का निर्देश दिया, लेकिन प्राथमिकी में आरोप है कि इसके बावजूद कार्यक्रम जारी रहा। पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अश्लील गाने बजाने और धारदार हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का भी आरोप ...