पहले बहन को मारी गोली… फिर खुद को उड़ाया! बिहार पुलिस के सिपाही की खौफनाक करतूत से हड़कंप
पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र में डबल मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने कथित तौर पर अपनी बहन को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पूरी खबर:
मामला दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी का है। मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, मिथिला कॉलोनी मोड़ स्थित ब्रजेश कुमार के मकान में ओमनाथ नाम का युवक किराये पर रहता था। वह पटना की एक कूरियर कंपनी में काम करता है। उसकी 21 वर्षीय बहन गायत्री देवी भी उसके साथ रहती थी।
बताया जा रहा है कि ओमनाथ का बड़ा भाई 30 वर्षीय ओमचंद्र मोतिहारी में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। वह करीब दो दिन पहले ही अपने भाई-बहन से मिलने के लिए दानापुर आया था।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात ओमचंद्र ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पहले अपनी बहन गायत्री को गोली मारी। गोली गर्दन को छेदते हुए जबड़े से पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ओमचंद्र ने भी कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसके कान के पास गोली लगने के निशान मिले हैं।
घटना के समय ओमनाथ घर पर मौजूद नहीं था। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद वह आनन-फानन में घर पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
दो महीने बाद होने वाली थी सिपाही की शादी
ओमचंद्र मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मरथुआ गांव का रहने वाला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और बताया जा रहा है कि उसे अनुकंपा के आधार पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी। वर्तमान में वह मोतिहारी में तैनात था।
परिजनों के अनुसार, ओमचंद्र की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी। शादी से पहले हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
वहीं, उसकी बहन गायत्री देवी की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। बताया गया कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। इसी वजह से वह अपने भाई के साथ दानापुर में रह रही थी।
घटना की वजह अब तक साफ नहीं
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पटना पश्चिमी एसपी अजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी, जिसके बाद सिपाही ने अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद भी जान दे दी।
लोकल से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी और जरूरी खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल को अभी फॉलो करें।
आपका साथ और समर्थन ही हमारी ताकत है।
धन्यवाद।
https://www.facebook.com/share/1ELbc9un47/
https://youtube.com/@z7news?si=tff24UGW9UcAcroV
www.z7News.com


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें