सीवान पहुंचे लालू यादव, शुक्रवार को कोर्ट में होगी पेशी; पुराने चुनावी मामले में फिर बढ़ी हलचल
2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है मामला, दारौंदा में बिना अनुमति सभा और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का है आरोप; रात में पचरूखी के होटल में ठहरे राजद सुप्रीमो सीवान। बिहार की सियासत के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम सीवान पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। रास्ते में कई जगह पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सीवान पहुंचने के बाद लालू यादव पचरूखी स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। उनके साथ विधान परिषद सदस्य विनोद जायसवाल, रघुनाथपुर राजद विधायक ओसामा शहाब, पूर्व विधायक भोला यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। लालू प्रसाद यादव के सीवान पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियां तेज हो गईं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक ओसामा साह, पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, राजद नेता अनवारुल हक, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, अरुण गुप्ता, हरेंद्र सिंह पटेल, विक्रांत सिंह, ललन यादव और रविंद्र राय सहित कई ने...