संदेश

#BiharWeather #MonsoonUpdate #HeatAlert #PatnaWeather #BiharNews #IMD #SummerHeat #WeatherNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानसून की चाल हुई धीमी, बिहार में फिर लौटी तपिश! 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 5 जिलों में भीषण गर्मी का खतरा

चित्र
पिछले दिनों आंधी-बारिश से राहत की सांस ले रहे बिहारवासियों के लिए फिर मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने और प्री-मानसून गतिविधियों के कमजोर होने से राज्य में गर्मी ने दोबारा तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और पटना समेत कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मानसून की देरी बिहार को कितना झुलसाएगी? मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना। बिहार में पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई थी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है और राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को कैमूर, रोहतास (डेहरी), औरंगाबाद, गया और पटना में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल हीटवेव का आ...