संदेश

#Siwan #Bihar #PanchayatSecretary #Suspension #EGramSwaraj #PanchayatiRaj #BreakingNews #BiharNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हड़ताल के दौरान वित्तीय कार्य करने पर सीवान में दो पंचायत सचिव निलंबित, डीएम ने जारी किया आदेश

चित्र
जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने 2 पंचायत सचिवों को वित्तीय भुगतान करने मामले में निलंबित किया है। सीवान । जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल के दौरान वित्तीय भुगतान करने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरेयाकोठी प्रखंड के पंचायत सचिव पवन कुमार तथा जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव सुजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने हड़ताल अवधि में E-Panchayat Bihar/E-Gram Swaraj Portal पर DSC साइन कर पवन कुमार ने करीब 2.40 लाख तथा सुजीत कुमार ने 6.07 लाख रुपये के भुगतान की। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इसे सरकारी सेवा आचार नियमावली का उल्लंघन मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है। क्या है पूरा मामला समाहरणालय, सीवान की जिला पंचायत शाखा से जारी आदेश के अनुसार, बिहार में पंचायत सचिव 8 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान राज्य सरकार को सूचना मिली थी कि कुछ पंचायत सचिव हड़ताल के बावजूद E-Panchayat Bihar और E-Gram Swaraj Portal पर डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) का उपयोग...