Posts

Showing posts with the label DelhiNews #BreakingNews #KarkardoomaCourt #JudgeCase #DelhiPolice #GreenPark #ShockingNews #Investigation #LawAndOrder

राजधानी दिल्ली में हड़कंप: 30 साल के युवा जज की रहस्यमयी मौत,घर के बाथरूम से मिला शव!

Image
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े एक युवा न्यायिक अधिकारी का शव उनके ग्रीन पार्क स्थित आवास में मिला है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। नई दिल्ली : से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने न्यायिक जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है। कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े एक युवा जज ने अपने ग्रीन पार्क स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यरत थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में पूर्णकालिक सचिव के पद पर तैनात थे। जबकि उनकी पत्नी भी न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की ...