राजधानी दिल्ली में हड़कंप: 30 साल के युवा जज की रहस्यमयी मौत,घर के बाथरूम से मिला शव!


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े एक युवा न्यायिक अधिकारी का शव उनके ग्रीन पार्क स्थित आवास में मिला है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।




नई दिल्ली: से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने न्यायिक जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है। कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े एक युवा जज ने अपने ग्रीन पार्क स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यरत थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में पूर्णकालिक सचिव के पद पर तैनात थे। जबकि उनकी पत्नी भी न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना की जानकारी एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी, जो मृतक के बहनोई द्वारा की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को डिफेंस कॉलोनी निवासी शिवम बताया। सूचना मिलते ही सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

अभी तक इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार और करीबी लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं और किसी कारण का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं।
रिकॉर्ड के अनुसार, अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से वर्ष 2018 में बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी।

 अपने करियर में उन्होंने सिविल और आपराधिक मामलों की सुनवाई की और विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज के रूप में सेवाएं दीं। हाल ही में, 18 अक्टूबर 2025 को उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया था।

इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस खबर से हैरान है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।




Report: Priyanshu kumar Singh 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट