मानसून की दस्तक! बिहार के 15 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 8 जिलों में गर्मी करेगी बेहाल
बिहार में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। एक तरफ सीमांचल, मिथिलांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी तरफ दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना। बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में राहत की बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिले अभी भी भीषण उमस और गर्मी की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और बांका समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें प...