छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!
कभी इलाके में “लोकल लेवल का लफुआ” कहे जाने वाला सोनू यादव धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में इतना आगे बढ़ गया कि कुख्यात बदमाश बन बैठा। ग्रामीणों के मुताबिक छोटी-छोटी वारदातों से शुरुआत करने वाला सोनू, वक्त के साथ बेखौफ होता गया—और आखिरकार एक मामूली रोडरेज विवाद में हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दे बैठा। लेकिन उसकी ये अपराधी कहानी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी—रविवार की अहले सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसका अंत हो गया। एनकाउंटर स्पॉट, सोनू यादव फाईल फोटो: सीवान : रोडरेज में हुई सनसनीखेज हर्ष हत्याकांड में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू यादव का ‘फुल एंड फाइनल’ हिसाब कर दिया। रविवार की अहले सुबह जामो थाना क्षेत्र के लद्दी गांव के पास मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सोनू यादव पुलिस की गोली से मारा गया। यह वही सोनू है जिसने 29 अप्रैल को महज कार टकराने के विवाद में पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके जीजा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया थ...