गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता अभियान, रविदास-बिंद टोली में पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल


महाराजगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता अभियान चलाया गया। भाजपा मुख्य जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पोखरा पंचायत के रविदास एवं बिंद टोली में कार्यक्रम आयोजित हुआ।



सीवान। महाराजगंज संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल महाराजगंज पश्चिमी की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पोखरा पंचायत के रविदास एवं बिंद टोली में पहुंचकर लोगों से संवाद किया गया और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मुख्य जिला प्रवक्ता एवं पोखरा निवासी दिलीप कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रामानंद राम सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज में समानता, भाईचारे तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने संदेशों के माध्यम से समाज को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाया।


सामाजिक समरसता अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।


कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में आपसी प्रेम, सम्मान एवं सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला