बिहार में मौसम का कहर: 48 घंटे का अलर्ट, कई जिलों में तबाही बच्चों समेत 25 लोगों की मौत
बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे को बेहद संवेदनशील बताया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आंधी, बारिश और वज्रपात से अब तक 7 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हुई है।
पटना: मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा (लगभग 60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है।
18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पटना, भोजपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी की गई है। जहां अधिकतम तापमान 32 से 36°C के बीच रहने का अनुमान
है। बतादें की 6 मई के बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने के संकेत मिले है। जबकि 8 मई से फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना है। राजधानी पटना की बात करे तो यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
तबाही का मंजर,60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं
सोमवार को आए तेज तूफान ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं
सड़कों पर जलजमाव, कई जगह 3 फीट तक वर्षा दर्ज किए गए।
तेज हवा से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े गए।
जबकि सीवान और बक्सर में जमकर ओले गिरे। समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में यातायात ठप होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि पटना में 39 मिमी और गया में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बिहार में आंधी बारिश और ब्रजपात से 24 लोगों की मौत।
सोमवार को आंधी, बारिश और वज्रपात ने जानलेवा रूप ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें 7 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग ब्रजपात से झुलस गए। इसमें
गयाजी — 6 मौत की मौत वज्रपात गिरने की वजह से हो गई। जबकि पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में 6 मौत (वज्रपात)
औरंगाबाद — 4 मौत (ब्रजपात) भोजपुर — 2 मौत (हादसे)
रोहतास — 2 मौत (वज्रपात) नालंदा — 2 मौत (पेड़ गिरने/टूटने से) खगड़िया — 1 मौत (आंधी) सहरसा — 1 मौत (वज्रपात)
जमुई — 1 मौत (पेड़ गिरने से हुए जबकि खगड़िया में एक बुजुर्ग की मौत हुई, जबकि उनकी पत्नी और बहू झुलस गईं।
मौसम बिगड़ने की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक ट्रफ लाइन,बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण, इन्हीं कारणों से अचानक तेज आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम 7 मई तक ऐसा ही बना रह सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें