सीवान में सुबह-सुबह बड़ा धमाका: RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, DIG खुद मोर्चे पर

सिवान की सियासत में सोमवार की सुबह भूचाल लेकर आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस ऑपरेशन में पुलिस की कई टीमें एक साथ एक्टिव हैं, और सबसे खास बात—इस रेड की कमान खुद DIG निलेश कुमार संभाल रहे हैं। सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर किसी की नजर अब इस कार्रवाई पर टिक गई है।

     फोटो: विधायक आवास के बाहर DIG नीलेश कुमार

सीवान से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने अचानक छापेमारी की है। बता दें कि ओसामा शहाब,पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र हैं, जिस वजह से यह कार्रवाई और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार तड़के सिवान के नवलपुर स्थित विधायक आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित उनके पैतृक घर पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय स्तर पर भी इसकी भनक पहले नहीं लग सकी। 


इस छापेमारी को साधारण कार्रवाई नहीं माना जा रहा है। DIG निलेश कुमार खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग लोकेशनों पर तलाशी में जुटी हुई हैं।

सीवान समेत पूरे बिहार में सियासी हलचल तेज

ओसामा शहाब, बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के बेटे हैं। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद सिवान ही नहीं, पूरे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।  बताते चले कि यह पूरा मामला जमीन कब्जा और रंगदारी से जुड़ा हुआ है। 

बतादें की महादेवा थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में ओसामा शहाब समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 30 से 35 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बताया गया है।

यह शिकायत गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा निवासी डॉक्टर डॉ. विनय कुमार और उनकी पत्नी डॉ. सुधा सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। वर्तमान में यह दंपती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार इलाके में रह रहा है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, 14 अप्रैल को उन्हें फोन कर निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 30 से 40 लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर हमला किया गया। आरोप है कि इस दौरान मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जानलेवा हमला किया गया, मोबाइल फोन छीन लिए गए और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए।

पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि यह पूरी घटना ओसामा शहाब के इशारे पर हुई। साथ ही, फरहान और साबिर नामक व्यक्तियों की भी इसमें भूमिका बताई गई है, जिन्होंने कथित रूप से मौके पर तोड़फोड़ और लूटपाट की।

कोर्ट ने कर दी थी जमानत याचिका खारिज।

 चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, उनके कर्मियों के साथ मारपीट करने तथा धमकाने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ओसामा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद वह भूमिगत हो गया। इसके बाद पुलिस ने वारंट के साथ कार्रवाई शुरू की है।

 बोले डीआईजी?

सारण के डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया की, डॉक्‍टर की जमीन पर रंगदारी से कब्‍जा करने का एक मामला था। एफआईआर दर्ज होने के मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर।रही है। अभी अनुसंधान चल रहा है। उचित समय पर इसकी जानकारी देंगें।






 












Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!