नवादा में थाने के सामने चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या, बालू-शराब माफियाओं पर शक; इलाके में भड़का गुस्सा

बिहार के नवादा में अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए थाने के सामने ही एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी। ड्यूटी खत्म होने के बाद थाने के गेट के पास खड़े चौकीदार जितेंद्र पासवान पर बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

सैंपल इकट्ठा फॉरेंसिक टीम व इनसेट में जितेंद्र पासवान,फ़ाइल फ़ोटो।

नवादा। जिले के धमौल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान तुर्कवन गांव के रहने वाले थे और स्थानीय थाना क्षेत्र में तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह थाने के बाहर खड़े थे, तभी एक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र पासवान को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चौकीदार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस हत्याकांड को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हाल ही में जितेंद्र पासवान ने अवैध बालू लदे वाहनों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद बालू माफिया उनसे नाराज चल रहे थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में शराब माफियाओं की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इलाके में अवैध शराब कारोबार की सूचना पुलिस को दी थी।

मृतक की पत्नी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि करीब छह महीने पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान थाने के कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की सूचना है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

12 घंटे के अंदर दूसरी घटना

इससे पहले जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव के पास घटना हुई। जहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंचे चौकीदार रामनंदन प्रसाद पर बालू माफिया ने हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने चारों तरफ से घेर कर लाठी-डंडों से पिटाई की। 


दरअसल, चौकीदार को इलाके में अवैध तरीके से बालू डुलाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने वाहन छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन चौकीदार कार्रवाई पर अड़े रहे।

हमलावरों के पास पिस्तौल थे

पीड़ित चौकीदार के अनुसार हमलावरों के पास पिस्तौल भी थी और वे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। हमले के बावजूद चौकीदार ने ट्रैक्टर को कब्जे में बनाए रखा। हालांकि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर घटना।के बाद पुलिस अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी का दवा कर रही है।


Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा


ईरान का शांति प्रस्ताव ट्रंप ने ठुकराया, फिर बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव, तेल बाजार में मचा हड़कंप।






Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग