Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट


दानापुर के सगुना इलाके में स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नया केंद्र बनकर उभरे हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट ने लोगों का ध्यान तेजी से खींचा है। हाल ही में हुए भव्य उद्घाटन के बाद अब इस प्रतिष्ठित स्टोर का निरीक्षण यूको बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने किया, जहां व्यवस्थाओं और उत्पादों की जमकर सराहना हुई।


        फ़ोटो: CGM को सम्मानित करते पवन केजरीवाल

पटना: यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सरोज रंजन नायक के नेतृत्व में बैंक की टीम—जिसमें सहायक महाप्रबंधक श्रीकांत सिंह, मुख्य प्रबंधक शालिनी और सुमित राज शामिल थे' ने आउटलेट का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर की स्वच्छता, डिस्प्ले सिस्टम, ग्राहक सुविधा और उत्पादों की गुणवत्ता को करीब से देखा और संतोष जताया।


ग्राहकों के लिए ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ बनने की तैयारी

आउटलेट प्रबंधन का दावा है कि यह स्टोर सिर्फ पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक पैकेजिंग, हाइजीनिक किचन सिस्टम और क्विक सर्विस के जरिए इसे एक ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक, कॉर्पोरेट ऑर्डर और प्रीमियम मिठाई रेंज भी यहां उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

आउटलेट के मालिक अशोक अग्रवाल की ओर से पवन केजरीवाल ने बताया कि इस स्टोर के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी शाखाएं खोलने की योजना है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

“अब ब्रांडेड क्वालिटी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध”

सीजीएम सरोज रंजन नायक ने कहा “इस तरह के प्रतिष्ठित ब्रांड के आने से दानापुर और आसपास के लोगों को अब बड़े शहरों जैसा स्वाद और गुणवत्ता यहीं मिलेगी। यह आउटलेट स्थानीय बाजार के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा।” उन्होंने खासतौर पर उत्पादों के स्वाद, ताजगी और प्रस्तुति की तारीफ की।


कस्टमर एक्सपीरियंस पर विशेष फोकस

स्टोर में ग्राहकों की सुविधा के लिए साफ-सुथरा बैठने का इंतजाम, डिजिटल पेमेंट ऑप्शन, और तेज सर्विस सिस्टम को प्राथमिकता दी गई है। आउटलेट मैनेजर अक्षित कुमार और अमित कुमार की टीम लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर ग्राहक को बेहतर अनुभव मिले।

त्योहारों से पहले बढ़ेगी रौनक

बताया जा रहा है कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर इस आउटलेट से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रबंधन ने इसके लिए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी हैं ताकि ग्राहकों को बिना किसी देरी के सेवाएं मिल सकें।




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!