ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बना मौत की वजह! शादी समारोह में चाकूबाजी, दूल्हे के चाचा की गई जान

सीवान जिले के नगई गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बारातियों और गांव के युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

                         AI GENERATED IMAGE

सीवान: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगई गांव में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि द्वारपूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक अपनी पसंद का गीत बजाने की मांग करने लगे। गीत को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े बारह बजे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद कुछ युवक फिर लौटे और बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया।

         चैनपुर थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हमले में दूल्हे के चाचा मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी ओम प्रकाश शाह के पुत्र मनीष कुमार साह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गांव में भारी तनाव, पुलिस बल तैनात

हत्या की घटना के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं सूचना है कि आक्रोशित लोग आरोपी के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन लगातार लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा हुआ है।



यह भी पढ़ें: “जब आसमान में डगमगाई इंडिगो फ्लाइट, तब ‘पायलट नेता’ ने संभाला मोर्चा… मौत के डर के बीच गूंजी तालियां!”



Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, हर्ष सिंह केस से जुड़ा था तार!