जब आसमान में डगमगाई इंडिगो फ्लाइट, तब ‘पायलट नेता’ ने संभाला मोर्चा… मौत के डर के बीच गूंजी तालियां!”

दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक आसमान में ऐसे कांपने लगी, मानो किसी अदृश्य तूफान ने उसे जकड़ लिया हो। तेज बारिश, काले बादल और हवा के भंवर के बीच विमान कई बार जोरदार झटकों से डोल उठा। सीटों पर बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं, कुछ ने आंखें बंद कर लीं तो कुछ भगवान को याद करने लगे। लेकिन इसी डर और अफरा-तफरी के बीच कॉकपिट में बैठे कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने हालात संभाले और सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित जमीन तक पहुंचाया।


               फोटो: कैप्टन राजीव प्रताप रूडी


दिल्ली: से शाम 6:50 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 को रात 8:20 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि पूरी फ्लाइट दहशत में बदल गई। बिहार के ऊपर पहुंचते ही विमान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। विमान लगातार ऊपर-नीचे होने लगा और कई बार ऐसा महसूस हुआ जैसे संतुलन बिगड़ रहा हो।

केबिन के अंदर माहौल पूरी तरह बदल चुका था। बच्चों की रोने की आवाजें, यात्रियों के चेहरों पर डर और सीट पकड़कर बैठे लोग… हर कोई सुरक्षित उतरने की दुआ कर रहा था। बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कई कोशिशें की गईं, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण विमान को उतारना संभव नहीं हो सका।


इसके बाद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को पहले बनारस की ओर मोड़ा, लेकिन वहां भी क्लियरेंस नहीं मिलने पर विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। आखिरकार देर रात फ्लाइट को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

जैसे ही विमान रनवे पर सुरक्षित रुका, यात्रियों ने राहत की सांस ली। तभी कैप्टन रूडी की आवाज स्पीकर पर गूंजी —

“अब आप ताली बजा सकते हैं.. आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं।”

इतना सुनते ही पूरे विमान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। डर से सहमे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कई यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

राजीव प्रताप रूडी सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित कमर्शियल पायलट भी हैं। वे पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और ए-320 विमान उड़ाने का अनुभव रखते हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी शांत सोच और शानदार निर्णय क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला