Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

 बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पुरवा हवाओं के असर से प्रदेश में नमी बढ़ गई है, जिससे कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुजफ्फरपुर समेत कई इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई गई है, जबकि राजधानी पटना में बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।

          अब तक राज्य में 111 मिमी बारिश हो चुकी है।

पटना। स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार का मौसम बदला-बदला रहेगा। उत्तर बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


मौसम विभाग ने साफ कहा है कि पुरवा हवाओं का प्रभाव अभी बना रहेगा, जिससे वातावरण में नमी लगातार बनी रहेगी। यही वजह है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।


राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम फिलहाल मिला-जुला बना रहेगा। रविवार को पटना सहित कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भभुआ 38.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न, आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पूर्णिया के जलालगढ़ में सबसे ज्यादा 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा लखीसराय, भभुआ, नालंदा, जमुई, मुंगेर, गया, सीतामढ़ी और नवादा में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल बिहार में प्री-मानसून बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा हुई है। अब तक राज्य में 111 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 193 प्रतिशत अधिक मानी जा रही है।


मुजफ्फरपुर में वज्रपात की आशंका को देखते हुए विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।


ईरान का शांति प्रस्ताव ट्रंप ने ठुकराया, फिर बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव, तेल बाजार में मचा हड़कंप।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞