बिहार में गर्मी का कहर जारी: बक्सर-रोहतास-भभुआ में लू का अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

पटना: बिहार में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। मंगलवार को भी लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बक्सर, रोहतास और भभुआ (कैमूर) जिले के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं राज्य के कई अन्य जिलों में भी लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है।

राज्य के कई अन्य जिलों में भी लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हालांकि राहत की खबर यह है कि बुधवार से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार

सोमवार को बिहार के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गया का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं बक्सर में 44.4°C, डेहरी में 44.0°C और कैमूर में 43.9°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा औरंगाबाद में 43°C, छपरा और राजगीर में करीब 40°C तापमान दर्ज होने से लोगों को दिनभर भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

पटना में तापमान गिरा, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानी
राजधानी पटना में सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हुई।

पटना का अधिकतम तापमान 37.6°C और न्यूनतम तापमान 28.1°C दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी 53 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से 3-4 डिग्री ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पटना में बारिश की संभावना कम है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग की सलाह

दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें।

पटना में तापमान गिरा, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानी
राजधानी पटना में सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हुई।

पटना का अधिकतम तापमान 37.6°C और न्यूनतम तापमान 28.1°C दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी 53 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से 3-4 डिग्री ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पटना में बारिश की संभावना कम है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

अगले 48 घंटे बेहद अहम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे बिहार के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी सक्रिय होती है, तो कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्रामीण इलाकों में किसान भी मौसम के बदलते मिजाज को लेकर चिंतित हैं। 

तेज गर्मी की वजह से फसलों और पशुओं पर असर पड़ रहा है। वहीं शहरों में दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें...








Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार