बिजली गुल और डीज़ल संकट ने ली 5300 मुर्गियों की जान, ओडिशा के पोल्ट्री फार्म में मचा हड़कंप

ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भीषण गर्मी, बिजली कटौती और डीज़ल की कमी ने मिलकर एक पोल्ट्री फार्म को तबाह कर दिया। कूलिंग सिस्टम बंद होने से 5,300 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई, जिससे फार्म मालिक को करीब 15 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

भीषण गर्मी से पोल्ट्री फार्म में मौजूद 5,300 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई है।

ओडिशा। के मलकानगिरी जिले में बिजली आपूर्ति ठप होने और डीज़ल की कमी के कारण एक बड़े पोल्ट्री फार्म में 5,300 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फार्म का ट्रांसफॉर्मर अचानक खराब हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई।

पोल्ट्री फार्म में तापमान नियंत्रित रखने के लिए बिजली बेहद जरूरी होती है। बिजली गुल होने के बाद फार्म संचालक ने डीज़ल जनरेटर चलाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पेट्रोल पंपों पर डीज़ल की कमी के कारण जनरेटर चालू नहीं हो सका। फार्म मालिक टूटू पाढ़ी का आरोप है कि आपात स्थिति के बावजूद उन्हें बैरल में डीज़ल देने से मना कर दिया गया।

          भीषण गर्मी की वजह से मुर्गियों की गई जान।

बिजली और जनरेटर दोनों बंद होने से फार्म के अंदर का तापमान तेजी से बढ़ गया। कूलिंग और वेंटिलेशन सिस्टम ठप पड़ते ही मुर्गियां गर्मी सहन नहीं कर सकीं और एक-एक कर मरने लगीं। जानकारी के मुताबिक मृत मुर्गियों का कुल वजन करीब 12 टन था।

इस हादसे में फार्म मालिक को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। फार्म संचालक ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली और डीज़ल की समस्या दूर नहीं हुई, तो बाकी बची मुर्गियों पर भी खतरा मंडरा सकता है।

यह घटना एक बार फिर बिजली व्यवस्था और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


यह भी पढ़ें...


फायर पावर और विकास का डबल संदेश! CM सम्राट चौधरी ने रवाना कीं 80 हाईटेक गाड़ियां,बोले- लौटिए बिहार, यहां लगेगा 5 लाख करोड़ का निवेश




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार