फायर पावर और विकास का डबल संदेश! CM सम्राट चौधरी ने रवाना कीं 80 हाईटेक गाड़ियां,बोले- लौटिए बिहार, यहां लगेगा 5 लाख करोड़ का निवेश

पटना के गांधी मैदान से सोमवार को बिहार सरकार ने सुरक्षा और विकास का बड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाईटेक 80 फायर ब्रिगेड वाहनों और 36 स्कॉर्पियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान फायर फाइटर्स ने शानदार मॉक ड्रिल कर अपनी ताकत और तैयारी का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब उद्योग, निवेश और सुशासन के दम पर समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

सीएम सम्राट चौधरी ने  80 हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहनों और 36 स्कॉर्पियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अग्निशमन विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस 80 हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहन और 36 स्कॉर्पियो सौंपी। कार्यक्रम में फायर फाइटर्स ने लाइव मॉक ड्रिल कर आग से बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।

गांधी मैदान में एक बिल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर तैयार किया गया था, जिसमें आग लगने और लोगों के फंसे होने का सीन बनाया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने के साथ छत पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू किया। महिला फायर फाइटर्स ने भी अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन किया।

     मुख्यमंत्री ने 36 ब्लैक स्कॉर्पियो फायर फाइटर्स को सौंपी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को समृद्धि के रास्ते पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बाहर रह रहे बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे वापस लौटें और बिहार में उद्योग-धंधे शुरू करें। CM ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि बिहार सुशासन वाला राज्य है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है और वह अपना काम मजबूती से कर रही है।

 गांधी मैदान में दी गई 52 फीट की ऊंचाई से वाटर सैल्यूट 

वहीं डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग अब किसी भी बड़े अग्निकांड से निपटने में सक्षम हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा लगाए गए विकास के पौधे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं।


 80 हाईटैक फायर ब्रिगेड को CM ने झंडी दिखा किया रवाना


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब पुराने दौर से निकलकर तेज विकास की ओर बढ़ रहा है। सरकार का फोकस सिर्फ कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर नहीं, बल्कि रोजगार और निवेश बढ़ाने पर भी है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को आधुनिक तकनीकों से लैस किया जा रहा है ताकि किसी भी बड़ी आपदा में तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

              फायर फाइटर्स को CM ने बाइक भी दी।

कार्यक्रम के दौरान हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहनों की खूबियां भी दिखाई गईं। इन गाड़ियों में आधुनिक फायर कंट्रोल सिस्टम, हाई प्रेशर वाटर कैनन, लंबी सीढ़ियां और रेस्क्यू इक्यूपमेंट लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये वाहन ऊंची इमारतों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेजी से काम करने में सक्षम हैं।

गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जैसे ही फायर फाइटर्स ने लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। लोगों ने महिला फायर फाइटर्स के साहस और प्रोफेशनल अंदाज की भी जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और अग्निशमन विभाग के जवान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और डिप्टी CM ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपदा के समय यही टीमें लोगों की जिंदगी बचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें।

LPG-पेट्रोल के बाद अब चावल पर संकट! यूपी-बिहार में मंडराया अल-नीनो का खतरा, किसानों से लेकर रसोई तक बढ़ी टेंशन।




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार