गैस समझ बैठे लोग, लेकिन निकला हार्ट अटैक… शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मुखिया अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

               फाइल फोटो: अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू


 सीवान। महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं चर्चित समाजसेवी अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू का सोमवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण वे इलाके में काफी लोकप्रिय थे।

बताया जा रहा है कि आजादी बाबू अपने ससुराल नगरी बसंतपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान खाना खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य गैस या एसिडिटी की समस्या समझा, लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

उनके आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही देवरिया पंचायत और आसपास के इलाकों में पहुंची, लोगों के बीच मायूसी छा गई। बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचने लगे। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी — “आजादी बाबू जैसा मिलनसार इंसान अब नहीं मिलेगा।”

राजनीतिक रूप से भी अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू काफी सक्रिय रहे थे। वर्ष 2020 में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के टिकट पर महाराजगंज 112 विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।

उनके निधन से पंचायत राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी बड़ी क्षति मानी जा रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 


यह भी पढ़ें....


बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन शुरू, मैट्रिक-इंटर पास विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹15 हजार तक 


बिहार में महंगाई से हाहाकार! पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा, अब सुधा दूध-पनीर भी महंगे

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार