बिहार में महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा, अब सुधा दूध-पनीर भी महंगे
12 दिनों में चौथी बार बढ़े तेल के दाम, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा सीधा बोझ।
देश में बढ़ते मंहगाई से हाहाकार,पेट्रोल-डीजल समेत दूध उत्पादों की कीमतोंe बढ़ोतरी।पटना। बिहार में आम जनता पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उछाल और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है। दूसरी तरफ आज से सुधा के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे लोगों की रसोई का बजट और बिगड़ने वाला है।
बिहार में नई कीमतें लागू
नई दरों के बाद राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹112.70 प्रति लीटर और डीजल ₹99.87 प्रति लीटर हो गया है।
वहीं नालंदा में पेट्रोल ₹113.99 और डीजल ₹99.98 प्रति लीटर पहुंच गया है।
तेल कंपनियों ने इस महीने चौथी बार कीमतों में इजाफा किया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
12 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
23 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
19 मई: दोनों ईंधनों में करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी
15 मई: ₹3 प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए
अब फिर: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।
क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल इसका मुख्य कारण है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले तक कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
इससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा और घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में इजाफा किया गया।
अब हर चीज होगी महंगी!
पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में रोजमर्रा की कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।
सब्जी और राशन महंगे।
मालभाड़ा बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन की कीमतें बढ़ सकती हैं।
खेती की लागत बढ़ेगी
ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और कृषि मशीनों में डीजल की खपत बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर अनाज की कीमतों पर पड़ेगा।
बस और ऑटो किराया बढ़ सकता है
सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस और ऑटो के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
आज से सुधा के प्रोडक्ट्स भी महंगे
महंगाई की मार यहीं नहीं रुकी। बिहार में आज से सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।
COMFED के अनुसार दूध खरीद कीमत में ₹2 से ₹3.13 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर बाजार कीमतों पर पड़ेगा।
इन प्रोडक्ट्स के बढ़े दाम
दूध
पनीर
बटर
पेड़ा
गुलाबजामुन
रसगुल्ला
जनता पर बढ़ता आर्थिक दबाव
एक तरफ ईंधन महंगा, दूसरी तरफ खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें...
बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नया नियम लागू, अब CO की जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगी बिक्री
Comments
Post a Comment