बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन शुरू, मैट्रिक-इंटर पास विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹15 हजार तक


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 25 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। 

पटना: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 25 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य छात्र-छात्राएं शिक्षा विभाग के आधिकारिक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

किसे मिलेगी कितनी राशि?

मैट्रिक (10वीं) पास विद्यार्थियों के लिए

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग (BC) की छात्राओं, सामान्य वर्ग के छात्रों तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के प्रथम श्रेणी से पास छात्र-छात्राओं को भी ₹10,000 दिए जाएंगे।

द्वितीय श्रेणी से पास SC/ST वर्ग के छात्र-छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन के तहत ₹8,000 की सहायता राशि मिलेगी।

इंटरमीडिएट (12वीं) पास छात्राओं के लिए

SC/ST वर्ग की छात्राओं को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर ₹15,000 दिए जाएंगे।

द्वितीय श्रेणी से पास होने पर ₹10,000 की राशि प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान

शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और सरल बनाया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

ऐसे करें आवेदन

विद्यार्थी मेधासॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।

लॉगिन के लिए परीक्षा रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि अथवा कुल प्राप्तांक दर्ज करना होगा।

इसके बाद नाम, प्राप्तांक, बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा, IFSC कोड और आधार संख्या जैसी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।

DBT के लिए जरूरी नियम

प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।

बैंक खाता केवल छात्र या छात्रा के नाम पर होना चाहिए। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा।

बैंक खाता आधार से सीडेड होना अनिवार्य है।

खाता बिहार स्थित किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में होना चाहिए।

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 8986294256 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा mkuyinter2022@gmail.com पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें...


बिहार में महंगाई से हाहाकार! पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा, अब सुधा दूध-पनीर भी महंगे


मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, नालंदा, सारण, रोहतास, बक्सर, कैमूर और औरंगाबाद समेत कई जिलों में मौसम तेजी से बदलेगा।


Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार