10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करें: राबड़ी देवी को फिर नोटिस, अब मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटन
बिहार की सियासत में एक बार फिर सरकारी बंगले को लेकर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करने का दोबारा नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने साफ कर दिया है कि अब यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है, ऐसे में राबड़ी देवी को हर हाल में आवास खाली करना होगा।
करीब 25 दिन पहले भी राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया।
खबर विस्तार से
पटना। शुक्रवार (29 मई 2026) को भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में राबड़ी देवी के आप्त सचिव को निर्देश दिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री को इस नोटिस की जानकारी तत्काल दी जाए। विभाग के संयुक्त सचिव सह भू-संपदा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी को पहले ही पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास का आवंटन किया जा चुका है।
वहीं, 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। नंदकिशोर राम सम्राट सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 25 दिन पहले भी राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया। ऐसे में विभाग ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए नया नोटिस जारी किया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, चूंकि बंगला अब नए मंत्री को आवंटित हो चुका है, इसलिए राबड़ी देवी पर जल्द आवास खाली करने का दबाव बढ़ गया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
Comments
Post a Comment