सीवान के 12 प्रखंडों समेत बिहार के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी; अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
पटना: बिहार में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगले 3–4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की संभावना है। पटना। बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के 22 जिलों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग...