जून की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज: बिहार में बारिश-आंधी से राहत, लेकिन फिर लौट सकती है लू; 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

पटना। जून की शुरुआत के साथ ही बिहार समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बारिश, तेज आंधी और बादलों ने बड़ी राहत दी है। बिहार के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम सुहावना बना रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

कुछ क्षेत्रों में 4 जून के बाद एक बार फिर गर्म हवाओं और लू जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका भी जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में 4 जून के बाद एक बार फिर गर्म हवाओं और लू जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका भी जताई गई है।

इधर, देशभर में भी मौसम का असर देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में बारिश व आंधी के कारण तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि मध्य प्रदेश में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आईं।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल तट पर दस्तक दे सकता है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ बिहार में भी जल्द ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसकी एक बड़ी वजह प्रशांत महासागर में विकसित हो रही ‘अल नीनो’ की स्थिति को माना जा रहा है, जिसका असर भारतीय मानसून पर पड़ सकता है।

बिहार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कुछ क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह।

4 जून के बाद दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।


यह भी पढ़ें...






Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार