सीवान में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: एक झटके में 90 पंचायत सचिव सस्पेंड, डीएम के आदेश से मचा बवाल
सीवान जिले में सरकारी कामकाज में लापरवाही और लगातार अनुपस्थिति पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने 90 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ये पंचायत सचिव हड़ताल और अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण अपने कर्तव्य स्थल से गायब थे, जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, वित्त आयोग योजनाओं और जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे।
हड़ताली पंचायत सचिवों को 18 मई तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई सचिव कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए।सीवान। जिला प्रशासन ने पंचायत व्यवस्था में लापरवाही को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के कई पंचायत सचिव लगातार अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित चल रहे थे। इसके कारण ग्राम पंचायतों में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं का संचालन बाधित हो रहा था।
आदेश में कहा गया है कि पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, पंचम वित्त आयोग, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना और भारत की जनगणना 2027 जैसे जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन ने पहले भी 15 मई 2026 को पत्र जारी कर सभी हड़ताली पंचायत सचिवों को 18 मई तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई सचिव कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए।
डीएम ने इसे बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली-1976 का उल्लंघन माना और बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत 90 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इन कर्मियों का मुख्यालय भी निर्धारित किया गया है।
जिन प्रखंडों के पंचायत सचिवों पर कार्रवाई हुई उनमें शामिल:
सिसवन, दरौली, बसंतपुर, गुठनी, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, भगवानपुर हाट, जीरादेई, सदर समेत कई प्रखंड शामिल हैं।
सूची में शामिल कुछ पंचायत सचिवों के नाम:
उमेश प्रसाद गोड, बबलू गोड, इन्द्रदेव यादव, नीरज कुमार, सत्यम कुमार सिंह, रंधीर कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, अमरेश कुमार, चंदन कुमार, राजनाथ कुमार, राजीव कुमार, विनय कुमार, शशि रंजन कुमार मौर्य, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, आलोक कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, पप्पू कुमार और पवन कुमार साह समेत कुल 90 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गई है।
डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट।
यह भी पढ़ें....
बिहार में कमजोर पड़ सकता है मानसून! 20% तक कम बारिश के आसार, कई जिलों में सूखे और जल संकट का खतरा
Comments
Post a Comment