सारण में भीषण गर्मी का कहर: 8वीं तक के सभी स्कूल 23 मई तक बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
सारण जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 8वीं तक की कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 मई 2026 तक रोक लगा दी है। वहीं 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगी।
सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 23 मई 2026 तक बंदसारण/छपरा में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत बड़ा आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 23 मई 2026 तक बंद रहेगी।
इसके अलावा कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षा विभाग को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
डीएम कार्यालय की ओर से जारी यह आदेश 19 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।
बतादें की मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। लू और हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, अधिक पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें...
फेसबुक-इंस्टाग्राम विवाद बना मौत की वजह! तीन मासूम बेटों को छोड़ 30 वर्षीय महिला ने खाया जहर
Comments
Post a Comment