फेसबुक-इंस्टाग्राम विवाद बना मौत की वजह! तीन मासूम बेटों को छोड़ 30 वर्षीय महिला ने खाया जहर

   अमृता देवी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर गांव में सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। 30 वर्षीय अमृता देवी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद

मृतका के पति रमेश पासवान ने बताया कि अमृता देवी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर व्यस्त रहती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रमेश के अनुसार, वह नौकरी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहता है और जब वह पत्नी को फोन करता था, तब कई बार मोबाइल व्यस्त मिलता था। इस वजह से दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा था।

2015 में हुई थी शादी, दुर्गापुर में करता है नौकरी

जानकारी के अनुसार रमेश पासवान की शादी वर्ष 2015 में अमृता देवी से हुई थी। रमेश पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काम करता है। वह हर साल दशहरा के बाद बंगाल चला जाता था और मार्च तक वहीं रहता था। इस बार वह होली के मौके पर घर आया हुआ था।

मोबाइल छीनने के बाद बिगड़ी स्थिति

रमेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत करते देख लिया था। इसके बाद उसने पत्नी का मोबाइल अपने पास रख लिया। बाद में वह किसी काम से उजियारपुर चला गया।

इसी दौरान अमृता देवी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में महिला के तीन छोटे बेटे मौजूद थे, जिनकी उम्र दो से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है। जहर खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। मासूम बच्चे घबराकर मां को संभालने की कोशिश करते रहे। बताया गया कि बड़े बेटे ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलते ही रमेश घर पहुंचा और पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गया। हालांकि इलाज के दौरान अमृता देवी की मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


यह भी पढ़ें...


30 दिन में भूमि विवाद नहीं सुलझा तो अफसर होंगे सस्पेंड: सोनपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सख्त चेतावनी


पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, आम लोगों की बढ़ी चिंता



Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार