पटना में देर रात एनकाउंटर: बिहटा में STF-पुलिस की मुठभेड़, दो कुख्यात शार्प शूटरों के पैर में गोली मार हुई गिरफ्तारी
बिहार की राजधानी पटना से देर रात बड़ी खबर सामने आई है। बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बांध के पास मंगलवार रात करीब 2:30 बजे पुलिस और STF की संयुक्त टीम की दो कुख्यात अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के जवाब में पुलिस ने दोनों शार्प शूटरों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में पहले बिहटा अस्पताल और फिर पटना एम्स रेफर किया गया है।
पुलिस टीम ने जब संदिग्धों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।पटना। मंगलवार की देर रात बिहटा के आनंदपुर बांध के पास अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। पटना STF और स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
घेराबंदी के बाद सरेंडर का दिया मौका, शुरू हो गई फायरिंग
पुलिस टीम ने जब संदिग्धों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और STF ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विदेशी राय और पप्पू राय के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात शार्प शूटर बताए जा रहे हैं और इन पर पटना समेत कई जिलों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं।
पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा और एक पिस्टल बरामद की है।अस्पताल से एम्स रेफर
मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत बिहटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से हथियार बरामद
पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस का मानना है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
डीएसपी ने क्या कहा?.
दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि STF की सूचना पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें...
सीवान कोर्ट बुलाती रही, लालू नहीं पहुंचे—आचार संहिता केस में बढ़ा दबाव,कुर्की की घड़ी करीब।
Comments
Post a Comment