विश्व विजेता बिहार का बेटा-ईशान किशन को CM सम्राट चौधरी ने दी 1 करोड़ का सम्मान

पटना। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने आज पटना में उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। 

फोटो: ईशान किशन को एक करोड़ रुपए का चेक देते मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर साझा की तस्वीर,लिखा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, श्री ईशान किशन जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ, बिहार का नाम यूँ ही रोशन करते रहिए।”

 कौन हैं ईशान किशन?

बिहार की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले ईशान किशन आज भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन चुके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रन बनाने की क्षमता और शानदार विकेटकीपिंग के लिए मशहूर ईशान ने कम उम्र में ही करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

 घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और फिर टीम इंडिया तक का उनका सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। आईपीएल में उनकी विस्फोटक पारियों ने उन्हें स्टार बनाया, जबकि भारतीय टीम के लिए कई मैचों में उन्होंने मैच विनिंग प्रदर्शन किया।

    फैमिली संग CM के साथ फोटो लेते क्रिकेटर ईशान किशन।

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ईशान किशन ने कई अहम मुकाबलों में तेज और जिम्मेदार बल्लेबाजी कर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा बने ईशान किशन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और जुनून हो तो छोटे शहर से निकलकर भी दुनिया में पहचान बनाई जा सकती है। राज्य सरकार के इस सम्मान के बाद पूरे बिहार में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

बतादें की हाल के वर्षों में बिहार के युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कम उम्र में अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से सुर्खियां बटोरने वाले को भी इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया था।

खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को इस तरह प्रोत्साहन दिए जाने से राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इससे आने वाले समय में बिहार से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे और भारतीय टीम तक पहुंचने का सपना साकार करेंगे।

को सम्मानित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।


यह भी पढ़ें..


पाकिस्तान पर आतंकी वार, आत्मघाती विस्फोट में 15 सैनिक मारे गए


ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: बिहार में पेट्रोल-डीजल पर फूटा महंगाई बम, एक झटके में 3 रुपये तक बढ़े दाम।

Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग