CBSE 12th Result 2026 जारी: द एशियन पब्लिक स्कूल के नीलांश ने 99.2% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान, कुल 85.20% छात्र पास

साल 2026 में 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 14,96,307 थी।


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसी के साथ लाखों छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। इस बार द एशियन पब्लिक स्कूल के छात्र नीलांश ने 99.2% अंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से स्कूल, शिक्षकों और परिजनों में खुशी की लहर है।

नीलांश की शानदार उपलब्धि

CBSE 12वीं के घोषित परिणाम में द एशियन पब्लिक स्कूल के छात्र नीलांश ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है

 CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: आंकड़ों में पूरा परिणाम

इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जो पिछले वर्ष के 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है।

साल 2026 में 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 14,96,307 थी।

छात्राओं ने फिर मारी बाजी –

छात्राओं का पास प्रतिशत: 88.86%

छात्रों का पास प्रतिशत: 82.13%

यानी छात्राओं ने छात्रों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया

इस बार परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण 

 बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाया।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान 98,66,222 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर CBSE Class 12 Result 2026 घोषित कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम

🌐 cbse.gov.in

📱 DigiLocker

📲 UMANG App

पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।

 रिजल्ट कहां और कैसे देखें? (CBSE Class 12 Result 2026)

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

CBSE Official Website:

https://www.cbse.gov.in

CBSE Results Portal:

https://results.cbse.nic.in

CBSE Results:

https://cbseresults.nic.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें और अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर व एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें।

 वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

1. आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट खोलें।

2. Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

4. Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

 DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स

1. https://www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।

2. Aadhaar-linked या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें।

3. Education सेक्शन में जाएं।

4. Central Board of Secondary Education चुनें।

5. Class XII Marksheet पर क्लिक करें।

6. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

 UMANG और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र

 https://web.umang.gov.in

और SMS सेवाओं के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 पास प्रतिशत में गिरावट

इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

 पास होने के नियम

CBSE के अनुसार:

हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी

ग्रेडिंग सिस्टम: A से D = पास

E ग्रेड = फेल

अगर किसी विषय में E ग्रेड आता है तो छात्र को कम्पार्टमेंट या पुनः परीक्षा देनी पड़ती है। 

यह भी पढ़ें-

Akhilesh Yadav Brother Death: सपा प्रमुख के सौतेले भाई व मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन,मौत की वजह साफ नहीं।


पटना में देर रात एनकाउंटर: बिहटा में STF-पुलिस की मुठभेड़, दो कुख्यात शार्प शूटरों के पैर में गोली मार हुई गिरफ्तारी




Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग