Akhilesh Yadav Brother Death: सपा प्रमुख के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन,मौत की वजह साफ नहीं
फिलहाल उनकी मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और फिटनेस उद्यमी प्रतीक यादव (38) का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से यादव परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
लखनऊ के अस्पताल में हुआ निधन
प्रतीक यादव को पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिवार और समर्थकों की चिंता और बढ़ गई है।
प्रतीक यादव रियल एस्टेट व फिटनेस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उस दौरान पत्नी अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी।
परिवार और समर्थकों में शोक
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल और उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। यादव परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
प्रतीक यादव, सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति भी थे। हाल के दिनों में पारिवारिक मतभेदों की खबरें सामने आई थीं, लेकिन वे परिवार के साथ ही रह रहे थे।
फिटनेस इंडस्ट्री में बनाया अलग मुकाम
राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। उन्होंने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था और रियल एस्टेट व फिटनेस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।
लखनऊ में उनका जिम बिजनेस काफी चर्चित था और वे फिटनेस के प्रति बेहद जागरूक माने जाते थे। साल 2017 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वे राजनीति में आने के बजाय अपने कारोबार पर ध्यान देना चाहते हैं।
राजनीति से दूर रहे, पर चर्चा में थे।
हालांकि पार्टी के भीतर कभी-कभार उनके चुनाव लड़ने की मांग उठती रही, लेकिन उन्होंने सियासत में कदम नहीं रखा। वे हमेशा लो-प्रोफाइल रहे और सार्वजनिक जीवन में कम ही नजर आते थे।
मौत की वजह पर बना रहस्य
फिलहाल उनकी मौत किस बीमारी के कारण हुई, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जिम, फिटनेस और दवाइयों को लेकर कई तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें...
Comments
Post a Comment