Bihar SAP Recruitment 2026: बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर बहाली, पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को बड़ा मौका

बिहार पुलिस में विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर संविदा आधारित बहाली की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में पहली बार पूर्व सैनिकों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक जवानों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी बिहार पुलिस मुख्यालय ने दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन को सौंपी है।

             SAP के 15,821 पदों पर होगी बहाली।

पटना। बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और रिटायर्ड अर्द्धसैनिक जवानों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में SAP के 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय के साथ वर्दी, यात्रा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

कब और कहां होगी भर्ती?

दानापुर कैंट में 1 जून से 6 जून 2026 तक प्रमंडलवार भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक और रिटायर्ड अर्द्धसैनिक बलों के जवान भाग ले सकेंगे। रैली का समय सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कितने पदों पर होगी बहाली?

जेसीओ (JCO) : 148 पद
SAP जवान : 15,135 पद
रसोइया : 538 पद

कितना मिलेगा मानदेय?

जेसीओ : ₹35,000 प्रतिमाह
SAP जवान : ₹30,000 प्रतिमाह
रसोइया : ₹25,000 प्रतिमाह


अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बतादें की उन्हें मानदेय के अलावा चयनित जवानों को बिहार पुलिस कर्मियों के समान वर्दी, यात्रा एवं विराम भत्ता भी दिया जाएगा।

अनुबंध और तैनाती

चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती तौर पर एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध अवधि बढ़ाई जा सकती है। भर्ती हुए SAP जवानों की तैनाती परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग में भी की जा सकती है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके गृह जिले में नहीं होगी और जरूरत के अनुसार एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण भी किया जा सकेगा। चयनित जवान संबंधित जिले के एसपी के अधीन कार्य करेंगे। अभ्यर्थी एसपी, STF 0612-2294172 तथा क्षेत्रीय कार्यालय, दानापुर कैंट 06115-222251पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते है।

आरक्षण के अनुसार पदों का बंटवारा

अनारक्षित वर्ग : 6417
अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 2936
अनुसूचित जाति : 2688
पिछड़ा वर्ग : 1525
पिछड़ा वर्ग (महिला) : 510
अनुसूचित जनजाति : 163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1582


बेरोजगारी के बीच राहत की उम्मीद

बिहार में लंबे समय से रोजगार और सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में निकली यह बहाली पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। हालांकि यह नियुक्ति संविदा आधारित होगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर अनुबंध अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

गृह जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

चयनित जवानों की पोस्टिंग उनके गृह जिले में नहीं होगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें दूसरे जिलों में भी भेजा जा सकेगा। इसके अलावा परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग में भी उनकी प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।











Comments

Popular posts from this blog

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

सीवान में दिनदहाड़े लूट: 20 लाख के गहने-नकदी साफ, फायरिंग से दहला बाजार,अपाची सवार अपराधियों ने की अंधाधुन कई राउंड फायरिंग