Weather Update: संभल जाइए बिहार! 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश-बिजली का अलर्ट

लगातार बदलते मौसम ने बिहार में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

         आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का दौर जारी है। रविवार अहले सुबह पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई, हालांकि कुछ जगहों पर बाद में धूप निकल आई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। खासकर मधुबनी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


सुबह-सुबह इन जिलों में हुई बारिश

रविवार सुबह पटना, बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सारण और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में बाद में मौसम साफ हुआ और धूप निकली, लेकिन राहत ज्यादा देर तक मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार, उत्तर-पूर्व बिहार और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में आज भी बारिश और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में 12 मई तक बारिश की संभावना कम है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान बढ़ सकता है।


इन जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग ने गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मधुबनी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।


10 और 11 मई को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

वहीं 11 मई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

12 मई तक जारी रहेगा मौसम का असर

12 मई को भी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट