Akshara Met Nishant: “जरा मेरे फोन से भी एक फोटो खींच दीजिए”… निशांत कुमार संग अक्षरा सिंह का खास अंदाज, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका!
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा तेजी से उभर रहा है- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार। पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे और जेडीयू के नए पावर सेंटर माने जा रहे निशांत कुमार से भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Akshara Singh ने पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों से लेकर मनोरंजन जगत तक हलचल तेज कर दी है।
मंत्री निशांत कुमार से मिली अभिनेत्री अक्षरा सिंह
पटना: में शनिवार को राजनीति और भोजपुरी सिनेमा का दिलचस्प मेल देखने को मिला, जब भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री Akshara Singh स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar के आवास पहुंचीं। मंत्री बनने के बाद अक्षरा सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और बिहार की कला, संस्कृति तथा भोजपुरी फिल्मों के विकास को लेकर विस्तार से बातचीत की।
इस मुलाकात की तस्वीरें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर इसे शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अक्षरा सिंह मंत्री निशांत कुमार को मिठाई भेंट करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बेहद सहज अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान, भोजपुरी भाषा और क्षेत्रीय फिल्मों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी हुई। बिहार में भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दिलाने और स्थानीय कलाकारों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी बातचीत हुई।
स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बिहार की प्रगति और बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं मान रहे, बल्कि इसे बिहार में बदलते राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खास बात यह है कि अक्षरा सिंह पहले भी राजनीतिक मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं, ऐसे में उनकी यह मुलाकात चर्चाओं का विषय बन गई है।
जानिए कौन हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय कलाकार Akshara Singh अपनी फिल्मों, गायकी और बेबाक अंदाज की वजह से लगातार चर्चा में रहती हैं। टीवी शोज से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह ने सिंगिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके कई गाने करोड़ों बार देखे और सुने जा चुके हैं। टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता बिहार और यूपी से निकलकर पूरे देश तक पहुंची।
साल 2010 में उन्होंने अभिनेता Ravi Kishan के साथ फिल्म Satyamev Jayate से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब इंडस्ट्री में अपने दमदार अंदाज और आत्मविश्वास के कारण उन्हें भोजपुरी सिनेमा की मजबूत महिला चेहरों में गिना जाता है।बतादें की अक्षरा सिंह अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों, समाज और बिहारी संस्कृति पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं।और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
Comments
Post a Comment