बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: 70 KM/H की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि 11 से 13 जून के बीच तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 10 जून के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


पटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और भारी बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने 10 जून के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान थंडरस्कॉल यानी आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों के साथ यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हालांकि पूरे बिहार में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में छिटपुट वर्षा और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों तक निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ रेखा सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक एक अन्य ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान भी बिहार के कई इलाकों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला। कई स्थानों पर 60 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। पूर्वी चंपारण में हवा की अधिकतम रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी उमस महसूस की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 13 जून के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार