उज्ज्वला लाभार्थियों पर महंगाई की मार: अब साल में सिर्फ 4 गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के तहत सालभर में मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर 9 से 4 कर दी गई है। हालांकि प्रति सिलेंडर सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन यह लाभ केवल साल के पहले चार रिफिल तक ही सीमित रहेगा।


अब सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर के बजाय मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर

सरकार के इस फैसले का असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो साल में चार से अधिक गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पांचवें सिलेंडर से आगे की सभी रिफिल बाजार मूल्य पर खरीदनी होगी।

क्या बदला?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। शुरुआत में लाभार्थियों को सालाना 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे। बाद में यह संख्या 9 की गई और अब इसे घटाकर 4 कर दिया गया है।

सब्सिडी जारी रहेगी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा के अनुसार, लाभार्थियों को पहले चार सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती रहेगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

कितनी होगी कीमत?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमत 942 रुपये है। जबकि बिहार में 1040 ऐसे में दिल्ली में 300 रुपये की सब्सिडी जबकि बिहार में 378 की सब्सिडी के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों को पहले चार सिलेंडर दिल्ली में 642 रुपये और बिहार में 662 रुपए में मिलेंगे। लेकिन पांचवें सिलेंडर से उन्हें पूरी कीमत चुकानी होगी।

सरकार ने क्या दी दलील?

सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की औसत वार्षिक गैस खपत को ध्यान में रखकर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश उज्ज्वला उपभोक्ता साल में औसतन चार सिलेंडर ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट के हालात का भी घरेलू कीमतों पर असर पड़ा है।

बढ़ती कीमतों के बीच फैसला

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई है और कुल मिलाकर कीमत 89 रुपये बढ़ चुकी है। 7 जून को भी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

चीखों से गूंज उठा गांव : श्राद्ध से लौट रहे सीवान के 5 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार